#किसान पुत्र राजेश ने स्टीपलचेज में सिल्वर मैडल जीता, एशियन गेम्स के लिए चयनित हुए

 #किसान पुत्र राजेश ने स्टीपलचेज में सिल्वर मैडल जीता, एशियन गेम्स के लिए चयनित हुए

किसान महासंग्राम के बीच बड़ी खबर रावतसर के किसान परिवार में पैदा होने वाले राजेश ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है।

किसान पुत्र राजेश


राजेश ने 9 मिनट 44 सेकंड में इस उपलब्धि को हासिल किया।किसान पुत्र राजेश ने स्टीपलचेज में सिल्वर मैडल जीता, एशियन गेम्स के लिए चयनित हुए

हनुमानगढ़ :एसकेडी के एथलीट राजेश ने स्टीपलचेज में सिल्वर मैडल जीता, एशियन गेम्स के लिए चयनित हुए



श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के स्टूडेंट राजेश ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है। 19 से 29 फरवरी तक आसाम के गुवाहाटी में आयोजित इस इवेंट में फैकल्टी ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स एंड योगा में बीपीईएस (बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) के सेकंड सेमेस्टर के स्टूडेंट राजेश ने एथलेटिक्स इवेंट्स में तीन हजार मीटर की स्टीपलचेज स्पर्धा में सिल्वर मैडल हासिल किया।

Rawatsar, Rajasthan 335524, India

डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. रविन्द्र सिंह सुमल ने बताया कि राजेश ने 9 मिनट 44 सेकंड में इस उपलब्धि को हासिल किया। रावतसर 34 आरडब्ल्यूडी के किसान परिवार में पैदा होने वाले राजेश ने शुरुआती दौर में घर की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर आर्मी में एक सैनिक के तौर पर भर्ती होने के लिए अपनी तैयारी की थी। लेकिन मन ही मन स्पोर्ट्स के लिए कसमसाहट कम नहीं थी, यही वो कारण रहा कि आर्मी की तैयारी को राजेश ने एथलेटिक्स की ओर मोड़ दिया और अपनी पूरी ऊर्जा को उसमें लगा दिया। इससे पूर्व राजेश का चयन इसी वर्ष अप्रैल में दुबई में आयोजित एशियन गेम्स-2024 और जुलाई महीने में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आयोजित वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हो चुका है। गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, चेयरपर्सन वरुण यादव, डायरेक्टर दिनेश जुनेजा ने प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


गौरतलब है कि आधुनिक ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों में तीन हजार मीटर स्टीपलचेज़ ट्रैक इवेंट को बाधाओं और पानी के गड्ढे के साथ पहली बार 19वीं सदी के मध्य में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शुरू किया गया। इसके बाद इसे 1879 में इंग्लिश चैंपियनशिप में शामिल किया गया। ओलंपिक में, पुरुषों ने 1920 से स्टीपलचेज़ में दौड़ लगाई है, जबकि महिलाओं ने पहली बार 2008 में बीजिंग में ओलंपिक में ही दौड़ लगाई थी।


Athlete Mr. Rajesh Kumar (BPES 2nd Sem) won Silver Medal ( Steeple Chase 3000 M) in Khelo India Inter University Guwahati 2023...


#skdustudentachievements #studentachievement #SKDUFamily #championships #achievements #volleyballteam #BestUniversity #besteducation #TopUniversity #skdu

#kheloindiawintergames india

rawatsar

#hanumangarh

#games #rajasthan

#apnobhatner

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.